1. परिचय (Introduction)
प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) एक ऐसा पद है जो विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, और सरकारी प्रयोगशालाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पद का मुख्य उद्देश्य प्रयोगशाला में उपकरणों और रसायनों की देखरेख, छात्रों की सहायता और वैज्ञानिकों या अध्यापकों के निर्देशों के अनुसार कार्य करना होता है।
यह जॉब मुख्य रूप से सरकारी और शैक्षणिक सेक्टर में आती है, जैसे सरकारी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनुसंधान संस्थान आदि।
यह प्रोफाइल उन युवाओं के बीच लोकप्रिय होती जा रही है जो 10वीं या 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में होते हैं और उन्हें प्रयोगशाला मे रुचि है और शैक्षणिक सस्थानों मे कार्य करने मे रुचि रखते है, यह एक काम तनावपूर्ण वाला कार्य है ।
2. मुख्य जिम्मेदारियां एवं कार्य (Key Responsibilities)
प्रयोगशाला परिचारक की जिम्मेदारियां कई तकनीकी और सहायक कार्यों से जुड़ी होती हैं। इनमें शामिल हैं :
- उपकरणों, शीशियों, कांच के सामानों की नियमित सफाई करना ।
- कार्य स्थल को स्वच्छ और सुरक्षित बने रखना
- प्रयोग मे आने वाले यंत्रों और सामग्रियों को उचित स्थान पर रखना
- शिक्षक/वैज्ञानिक/तकनीशियन के निर्देश अनुसार आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना
- प्रयोग के लिए यंत्रों को तैयार करना
- दैनिक रूप से प्रयोगशाला की साफ-सफाई बनाए रखना।
- शिक्षकों और छात्रों को प्रयोग करते समय सहायता प्रदान करना।
- उपकरणों की मरम्मत में तकनीशियन की सहायता करना।
- रिकॉर्ड और रजिस्टर का संधारण करना।
- सेफ्टी नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
◊ कार्य क्षेत्र : विज्ञान प्रयोगशालाएं (रसायन, भौतिकी, जीवविज्ञान), तकनीकी कार्यशालाएं, स्कूल/कॉलेज/संस्थान की प्रयोगात्मक प्रयोगशालाएं।
◊ वर्क नेचर : यह नौकरी मुख्यतः ऑफिस वर्क और फील्ड सपोर्ट वर्क का मिश्रण है। कभी-कभी केमिकल्स या भारी उपकरणों को संभालना भी पड़ता है।
◊ इंटरैक्शन : शिक्षकों, छात्रों, तकनीशियनों और उच्च अधिकारियों से नियमित संवाद और समन्वय होता है।

3 . वेतन और भत्ते (Salary and Perks)
◊ प्रारंभिक वेतन:
- सरकारी संस्थानों में प्रारंभिक वेतन ₹18,000 – ₹25,000 प्रतिमाह (7वें वेतन आयोग के अनुसार) हो सकता है।
◊ ग्रेड पे और लेवल:
- ग्रेड पे ₹1800 – ₹2000
- पे लेवल – 1 या 2 (Post & Department के अनुसार)
◊ अन्य सुविधाएं:
- यात्रा भत्ता (TA)
- दैनिक भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- सरकारी स्वास्थ्य योजना
- भविष्य निधि (PF) और पेंशन योजना
वेतन घटक | राशि |
मूल वेतन | 18000/- |
महंगाई भत्ता (46%) | 7560/- |
मकान किराया भत्ता | 2160/- |
यात्रा भत्ता | 1800/- |
मेडिकल भत्ता | 1000/- |
कुल सकल वेतन | 30,520/- |
कटौती | 1800 – 2100/- |
इन हैंड वेतन | 28,420 – 28,720/- |
नोट : यह प्रारम्भिक वेतनमान है समय के साथ वेतनमान मे वृद्धि होती है तथा प्रमोशन होने पर भी वेतन मे बदलाव होता है।
यह वेतनमान आँकड़े approximate figure है, भिन्न राज्यों के अनुरूप यह अलग अलग हो सकता है
4 . अवकाश / छुट्टियाँ (Leave / Holidays)
छुट्टी के प्रकार | पात्रता | कुल दिन / वर्ष | विवरण |
आकस्मिक अवकाश | पुरुष एवं महिला दोनों | 13 दिन | आकस्मिक कार्य पड़ने पर लिया जाता है |
अर्जित अवकाश | पुरुष एवं महिला दोनों | 30 दिन | सेवा के आधार पर अर्जित होती है |
मेडिकल अवकाश | पुरुष एवं महिला दोनों | – | स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति मे प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर |
मातृत्व अवकाश | केवल महिला | 180 दिन | अधिकतम दो बार, नियमानुशार |
पितृत्व अवकाश | केवल पुरुष | 15 दिन | बच्चों के जन्म के 6 महीने भीतर |
विशेष अवकाश | पुरुष एवं महिला दोनों | कारण के अनुसार | अनुमति जरूरी |
सरकारी अवकाश | पुरुष एवं महिला दोनों | लगभग 17-18 दिन | सरकार द्वारा घोसित अवकाश |
5 . प्रमोशन और करियर ग्रोथ (Promotion & Career Growth)
प्रयोगशाला परिचारक के लिए करियर ग्रोथ की संभावनाएं सीमित हैं पर प्रमोशन होती हैं :
पद | समय |
प्रयोगशाला परिचारक | नियुक्ति |
वरिष्ठ प्रयोगशाला परिचारक | 5 -10 वर्ष सेवा के बाद |
प्रयोगशाला सहायक | 5 – 10 वर्ष (प्रमोशनल परीक्षा द्वारा) |
वरिष्ठ सहायक / तकनीकी सहायक | 5 – 10 वर्ष (अनुभव एवं विभागीय परीक्षा) |
- पदोन्नति पद की रिक्तता और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट पर निर्भर करती है
- विभिन्न विभागीय परीक्षा या इंटरनल प्रमोशन प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है।
Lab Technician course for higher promotion : https://apollouniversity.edu.in/blog/discover-lab-sciences-with-lab-technician-course-after-12th/
6 . योग्यता (Eligibility Criteria)
◊ शैक्षणिक योग्यता:
- न्यूनतम योग्यता अक्सर 10वीं या 12वीं पास होती है।
- कई संस्थानों में विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है।
- कुछ पदों के लिए आईटीआई (Lab Assistant या Technician ट्रेड) प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है।
◊ आयु सीमा:
- सामान्यतः 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
7 . चयन प्रक्रिया (Selection Process)
प्रयोगशाला परिचारक पद के लिए चयन प्रक्रिया संस्थान पर निर्भर करती है, लेकिन सामान्यतः निम्नलिखित चरण होते हैं:
लिखित परीक्षा ⇒ स्किल/प्रायोगिक परीक्षा ⇒ व्यक्तिगत साक्षात्कार ⇒ दस्तावेज़ सत्यापन ⇒ मेरिट सूची और नियुक्ति
- लिखित परीक्षा : बेसिक साइंस, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग पर आधारित होती है।
- स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) : प्रयोगशाला से संबंधित कार्यों की जांच।
- दस्तावेज सत्यापन : शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच।
- मेरिट लिस्ट : फाइनल चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है जो लिखित परीक्षा और अन्य मानदंडों के अंकों पर निर्भर करता है।
8 . प्रशिक्षण (Training)
चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के बाद सीमित अवधि का प्रशिक्षण दिया जाता है:
- अवधि: आमतौर पर 1–3 महीने।
- स्थान: संबंधित संस्थान की प्रयोगशालाएं या प्रशिक्षण केंद्र।
- शिक्षण: प्रयोगशाला की सुरक्षा, उपकरणों का संचालन, रसायनों का प्रबंधन, इमरजेंसी रिस्पांस आदि सिखाए जाते हैं।
- कई बार ऑन-जॉब ट्रेनिंग भी दी जाती है जो सीधे काम के दौरान होती है।
9 . पोस्टिंग और कार्य स्थल (Posting & Work Location)
- प्रयोगशाला परिचारक की नियुक्ति शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी संस्थानों में होती है।
- यह पोस्टिंग राज्य या जिला स्तर पर भी हो सकती है, जो चयन करने वाली संस्था के अनुसार तय होती है।
- ट्रांसफर पॉलिसी: कुछ राज्यों में हर 5–7 वर्षों में स्थानांतरण किया जाता है।
10 . नौकरी की प्रकृति (Nature of Job)
- यह नौकरी अत्यधिक तनावपूर्ण नहीं मानी जाती है, लेकिन ध्यान और अनुशासन की आवश्यकता होती है।
- कभी-कभी रसायनों से काम करने के कारण सुरक्षा सावधानियों का पालन अत्यावश्यक होता है।
- यह नौकरी पब्लिक डीलिंग वाली नहीं होती, इसलिए अधिकतर बैकएंड कार्य होता है।
- महिला उम्मीदवारों के लिए अनुकूल : यह पद महिला उम्मीदवारों के लिए भी उपयुक्त है क्योंकि यह स्थिर और सुरक्षित कार्य है।
11 . निष्कर्ष (Conclusion)
प्रयोगशाला परिचारक की नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता में भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
फायदे:
- स्थायी सरकारी नौकरी का लाभ
- निश्चित वेतन और भत्ते
- सीमित कार्यभार और सुरक्षित वातावरण
उपयुक्त उम्मीदवार:
- जो छात्र साइंस बैकग्राउंड से हैं और सरकारी सेवा में आना चाहते हैं।
- जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर भी अच्छी नौकरी चाहते हैं।
भविष्य की संभावनाएं:
- तकनीकी योग्यता बढ़ाकर उच्च पदों पर पदोन्नति।
- प्रशिक्षण या डिप्लोमा कोर्स करके तकनीशियन बनना।
- विभिन्न विभागों में इंटरनल प्रमोशन के अवसर।
अगर आप विज्ञान से जुड़े कार्यों में रुचि रखते हैं, एक स्थिर करियर की तलाश में हैं और प्रयोगशाला वातावरण में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो प्रयोगशाला परिचारक की नौकरी आपके लिए एक उचित विकल्प हो सकता है।