मुख्यमंत्री नैनिहाल छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Yojana)
परिचय :-
छत्तीसगढ़ की नैनिहाल छात्रवृत्ति योजना जिसे मुख्यमंत्री नैनिहाल छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Yojana) भी कहते हैं, इसे छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में आर्थिक बाधा न आए उसके लिए उन्हें सरकार द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया जाता है।
इस योजना का लाभ कक्षा प्रथम से लेकर स्नातकोत्तर (Post Graduation) तक के विद्यार्थी ले सकते हैं, योजना के लाभ लेने हेतु अभ्यर्थी के पास बैंक खाता होना आवश्यक है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर किया जाता है।
इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा प्राप्त होने वाली राशि की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दिया गया है।
योजना के मुख्य उद्देश्य :-
- निर्माण क्षेत्र से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता (Scholarship) प्रदान करना।
- आर्थिक समस्या के कारण बच्चों की शिक्षा में बाधा न आए।
- बालिका शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन देना।
योजना से प्राप्त होने वाली छात्रवृत्ति (Scholarship) :-
योजना के अनुसार छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि वर्ष में एकमुश्त रूप से विद्यार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर किया जाता है। छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि कक्षा एवं बालक व बालिकाओं के लिए अलग अलग होती है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
| शैक्षणिक स्तर | बालक हेतु | बालिका हेतु |
| कक्षा 1 से 5 तक | रु. 1000 | रु. 1500 |
| कक्षा 6 से 8 तक | रु. 1500 | रु. 2000 |
| कक्षा 9 से 12 तक | रु. 2000 | रु. 3000 |
| स्नातक (Graduation -BA,BSC,BCOM,ITI Diploma Etc) | रु. 3000 | रु. 4000 |
| स्नातकोत्तर (Post graduation – BA,BSC,BCOM,ITI Diploma Etc) | रु. 5000 | रु. 6000 |
| स्नातक स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रम का अध्ययन | रु. 6000 | रु. 8000 |
| स्नातकोत्तर स्तर के व्यवसायिक परीक्षा का अध्यायान | रु. 8000 | रु. 10000 |
पात्रता मानदंड :-
इस योजना का लाभ लेने के लिये सरकार द्वारा पात्रता मानदंड बनाया गया है जिसमें पात्र विद्यार्थी को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा –
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी को आवेदन की तिथि से पहले एक वर्ष की अवधि में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम करना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अंक या ग्रेड की आवश्यकता नही होती।
आवश्यक दस्तावेज़ :-
इस योजना का लाभ लेने हेतु नीचे दिए गए दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- जीवित श्रमिक पंजीयन पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की उत्तीर्ण अंकसूची
- बैंक खाता
आवेदन प्रक्रिया :-
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया :-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
श्रम विभाग की छात्रवृत्ति लिंक पर जाएँ।
- लॉगिन या पंजीकरण करें
- यदि आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो “New Registration” पर क्लिक करके अपना खाता बनाएं।
- अगर पहले से खाता है, तो User ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें
सही जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें:
-
- श्रमिक का नाम, पंजीयन नंबर
- बच्चे का नाम, जन्मतिथि
- स्कूल/कॉलेज की जानकारी
- पिछली कक्षा की जानकारी
- दस्तावेज़ अपलोड करें
ज़रूरी दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें:
-
- श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र
- छात्र की मार्कशीट
- वर्तमान प्रवेश प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की प्रति
- आवेदन सबमिट करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या नोट कर लें या प्रिंट कर लें।
Note : अपने आस पास के CSC या कम्प्यूटर सेंटर में जाकर ऑनलाइन करवाएँ ।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया :-
- फॉर्म प्राप्त करें
- नजदीकी श्रम निरीक्षक कार्यालय या सहायता केंद्र से आवेदन प्राप्त कर लें।
- फॉर्म भरें
- मांगी गई जानकारी जैसे – छात्र का नाम, विद्यालय का नाम आदि
- दस्तावेज़ संलग्न करें
निम्नलिखित दस्तावेज़ों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें
- श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र
- छात्र की अंकसूची
- वर्तमान प्रवेश प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की प्रति
- फॉर्म जमा करें
- फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज़ संलग्न कर अपने पास के श्रम कार्यालय में जमा करें
महत्वपूर्ण बातें :-
- एक परिवार से केंवल दो बच्चों को ही लाभ मिलेगा
- हर साल शैक्षणिक सत्र शुरू होने से लेकर 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है
- हर साल दोबारा आवेदन करना आवश्यक है
ऐसे ही अन्य सभी योजनाओ के बारे मे जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए अभी हमारे whatsapp channel (click here – SARKARICG YOJNA) को जॉइन करें और sarkaricg.com वेबसाईट पर विज़िट करते रहें ।